
Lucknow : पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का एलान होना शुरू हो गया है. राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है. वहीं नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है. इन सबके साथ राजनीतिक नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है.
इसे भी पढ़ें :BIG BREAKING : एक सप्ताह के लिए बढ़ायी गयी राज्य में लागू पाबंदियां
ये कहा असीम अरुण ने
इधर उत्तर प्रदेश में भी राजनीतिक उठापटक जोरों से चल रही है. कानपुर में पुलिस कमिश्नर रहे असीम अरुण ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली.
उन्होंने एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. कहा, सपा दलित विरोधी है. मैं दलित था, इसलिए समाजवादी पार्टी ने मुझे सीआरपीएफ का पहला दलित डीजी बनने से रोक दिया.
चुनाव लड़ने के सवाल पर असीम अरुण ने कहा, मेरे अंदर लोक सेवा की क्षमता है. अब ये पार्टी को तय करना है कि मुझे कहां और कैसे इस्तेमाल करना है. असीम ने कहा, अब मैं राजनीति में आ चुका हूं और यहां भी पूरे मन से काम करुंगा.
इसे भी पढ़ें:Assembly Election : कांग्रेस ने पंजाब के लिए 86 उम्मीदवारों की सूची जारी की, चमकौर साहिब से चुनाव लडेंगे सीएम चन्नी




