Jamshedpur

झारखंड क्षत्रिय महिला संघ ने गरीबों के बीच बांटे कंबल

Jamshedpur :  झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की अध्यक्ष डॉ कविता परमार की ओर से बिष्टूपुर राम मंदिर के बाहर बैठे गरीब और जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इसके बाद साईं मंदिर सर्किट हाउस जहां वृद्धों, पुजारियों और कुछ विकलांगों के बीच भी कंबल का  वितरण किया गया. झारखंड क्षत्रिय महिला संघ का एक ही लक्ष्य है जरूरतमंदों की सेवा और सहायता करना.

मकर संक्रांति की दी बधाई

कविता परमार  ने संघ के सभी महिलाओं को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए सुझाव भी दिया कि तीसरी लहर की तैयारी हमें बहुत सावधानी से करनी होगी. घर से बाहर बिना अनिवार्य कार्य के न निकले. घर के सभी परिवार घर पर ध्यान दें. घर में एक व्यक्ति को बुखार और जुकाम हो जाए तो परिवार के सभी लोग कम से कम तीन-चार दिन आइसोलेट हो जाए. सभी को मिलकर इस महामारी से बाहर आना है. कार्यक्रम में सुजाता सिंह, तृप्ति सिंह, निशा सिंह, मंजू कुमार, विद्या सिंह, बबीता सिंह, श्वेता सिंह मौजूद थीं.

इसे भी पढ़ें- मानगो से 15 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ बाप-बेटा गिरफ्तार, बड़ा बेटा पहले से है जेल में

Related Articles

Back to top button