Jamshedpur

रिलायंस फ्रेश के पूर्व अकाउंटेंट पर 8.79 लाख के गबन का मामला दर्ज 

Jamshedpur : गोलमुरी थाना में रिलायंस फ्रेश के पूर्व अकाउंटेंट विनय के खिलाफ 8.79 लाख के गबन का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया है. मामला स्थानीय टीके कॉम्प्लेक्स स्थित रिलायंस फ्रेश की है. उसके मैनेजर सुमित कुमार की शिकायत पर थाना में मामला दर्ज किया गया है. उसके मुताबिक रिलायंस फ्रेश के अकाउंटेंट के पद रहते हुए विनय ने 5 दिसंबर 2021 से लेकर 12 दिसंबर 2021 तक इतने रुपयों का गबन किया. मामला तब सामने आया जब कंपनी का ऑडिट हुआ. इस दौरान कई ऐसे बिल पाये गए जिसे विनय ने स्टांप लगाकर पास करवाया था. इस तरह कुल 8.79 लाख रुपए के गबन का मामला सामने आया है. इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- एक दर्जन से ज्यादा लोगों को कुत्तों ने काटा, अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं

Related Articles

Back to top button