JharkhandLead NewsRanchi

14वें व 15वें वित्त आयोग की राशि शत-प्रतिशत खर्च करें: राजेश्वरी बी

वीडियो कांफ्रेंसिंग से की समीक्षा

Ranchi : पंचायती राज निदेशक राजेश्वरी बी ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पंचायत विभाग की योजनाओं की समीक्षा की है. निदेशक ने इस अवसर पर 14वें वित्त आयोग की बची राशि और 15वें वित्त आयोग के तहत अब तक कितनी राशि खर्च की गयी है उसकी जानकारी ली. निदेशक ने त्रिस्तरीय पंचायतों को दी गयी राशि का शत-प्रतिशत खर्च करने का निर्देश दिया. इसके अलावा पिछड़ा वर्ग अनुदान की लंबित राशि का हिसाब भी अविलंब देने का निर्देश अधिकारियों को दिया है.

बस पड़ाव, डाक बंगला, कार्यालय एवं आवास योजना मद में आवंटित राशि के विरुद्ध कितना खर्च किया गया इसकी भी जानकारी ली.

इसे भी पढ़ें:UP ELECTION : शरद पवार का दावा 13 और विधायक SP में होंगे शामिल, बदलाव चाहते हैं लोग

राजेश्वरी बी ने इस अवसर पर कहा कि पंचायत की योजनाओं में पारदर्शिता बरती जाये तथा विकास कार्य में तेजी लाये. निदेशक ने पिपुल प्लान कैंपेन के अंतर्गत ग्राम सभा का आयोजन जीपीडीपी पोर्टल में प्रवृष्टि करने को कहा है.

वहीं, वित्तीय वर्ष 2022-23 की योजनाओं को ई-ग्राम पोर्टल में अपलोड करने को कहा. इस बैठक में सभी जिला पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, जिला अभियंता सभी डीपीएम के साथ बैठक की.

इसे भी पढ़ें:साहब मेरी बीवी बीड़ी पीती है, मुझे तलाक दिला दो, पति की एसएसपी ऑफिस में लगाई गुहार

Related Articles

Back to top button