
Ranchi : झारखंड सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क योजना फेज-3 के लिए 3200 किमी रोड निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करके केंद्र को भेज दिया है. झारखंड स्टेट रूरल रोड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने संशोधित डीपीआर केंद्र को दिया है. यह प्रयास हो रहा है कि जनवरी माह के अंत तक इस पर स्वीकृति ली जाये. पीएमजीएसवाइ फेज-3 से झारखंड के लिए इस वित्तीय वर्ष में 4,125 किमी रोड का आवंटन किया गया है. इ
सके आलोक में झारखंड को डीपीआर तैयार करके भेजना है. केंद्र सरकार ने इसी के तहत अक्टूबर माह में झारखंड के लिए 979 किमी रोड निर्माण की स्वीकृति दी है.
इसे भी पढ़ें:अबुआ राज में बबुआ चला रहे हैं बिचौलिये और सिंडिकेट की सरकारः रघुवर
जिसमें करीब 660 करोड़ रुपये खर्च किये जाने हैं. इसमें 378 करोड़ रुपये केंद्र सरकार व 252 करोड़ की राशि राज्य सरकार वहन करेगी.
108 ग्रामीण सड़क का निर्माण किया जायेगा. इंजीनियरों के अनुसार 103 सड़क जिसकी लंबाई 902.31 किमी चौड़ाई 3.75 मीटर होगी, बनायी जायेगी.
इसे भी पढ़ें:एयर होस्टेस को पटाने के लिए शराब तस्कर ने एक साल में 50 बार की बिजनेस क्लास में हवाई यात्रा
एक सड़क को बनाने में 62 लाख से अधिक खर्च होगा. वहीं, पांच रोड 77.7 किमी लंबाई की है,जिससे बनाने में 80.97 लाख रुपये खर्च होगा. इन सड़कों पर अब टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. कई कार्य प्रमंडल में काम भी प्रारंभ किया जा रहा है.
भारत सरकार ने शेष बची सड़कों के लिए प्रस्ताव बना कर भेजने को कहा था. इसी आलोक में ग्रामीण कार्य विभाग ने 3200 किमी ग्रामीण सड़क निर्माण का डीपीआर तैयार करके केंद्र को भेजा है.
इसे भी पढ़ें:आजसू नेता सुदेश महतो सहित चार नेताओं को मिली जमानत




