
Ranchi : आजसू विधायक सुदेश महतो सहित चार नेताओं को झारखंड हाइकोर्ट से सोमवार को राहत मिली. सुनवाई के दौरान हाइकोर्ट ने सुदेश महतो, सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, लंबोदर महतो और रामचंद्र सहिस को जमानत दे दी. जमानत 25-25 हजार के निजी मुचलके पर दी गयी. सुनवाई जस्टिस एके चौधरी की अदालत में हुई. नेताओं पर सीएम आवास घेराव के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़ कर सरकारी आदेश के उल्लंघन का आरोप था. मामले में ओरमांझी सीओ ने लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की थी.
इसे भी पढ़ें:अबुआ राज में बबुआ चला रहे हैं बिचौलिये और सिंडिकेट की सरकारः रघुवर
निचली अदालत ने खारिज की थी याचिका
इसके पहले निचली अदालत ने नेताओं की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी. जिसके बाद हाइकोर्ट में याचिका दायर की गयी.
बता दें पिछले साल सितंबर में ओबीसी आरक्षण को लेकर आजसू कार्यकर्ता आंदोलन कर रहे थे. आंदोलन मोरहाबादी में किया गया था. जहां नेताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़ा, वहीं पुलिस ने लाठीचार्ज भी की थी.




