
Ranchi: मांडर में 13 साल की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है.यह शर्मनाक घटना तब हुई जब पीड़िता अपने दोस्त के झांसे में आकर घूमने गई थी. इस वारदात में लड़की का दोस्त सुनसान जगह ले गया, जहां सात लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया. मामल सामने आने के बाद पुलीस ने छापेमारी कर चार आरोपियों को पकड़ लिया है. वहीं अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं जिनकी धर पकड़ के लिए पुलीस छापेमारी कर रही है .
छात्रा के दोस्त ने रची साजिश
नाबालिक छात्रा क़ा अपने ही गांव के एक लड़के से दोस्ती थी. घूमने की बात को कहकर लड़की को बाइक पर बैठाकर एक सुनसान जगह ले गया जहां पहले से आरोपी लड़के के 6 दोस्त पहले से मौजूद थे. अन्य लड़कों को देख लड़की को संदेह हुआ. उसने दोस्त से कहा कि वह उसे घर पहुंचा दे. बातों में फंसाकर दोस्त ने नाबालिग से रिश्ता बनाने की बात कही. नाबालिग ने इसका विरोध किया तो अन्य आरोपियों ने उसे पकड़ सभी ने दुष्कर्म किया. लड़की ने बताया की वो विनती करती रही लेकिन किसी ने रहम नहीं किया और सभी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया.
दोस्त ने छात्रा को पहुंचाया सहेली के घर
छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद गांव के दोस्त ने उसके सहेली के घर पहुंचा दिया. पूरी रात लड़की डरी सहमी रही और शुक्रवार की सुबह जब अपने घर पहुची तो घरवाले को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी. लड़की द्वारा घटना की जानकारी देने के बाद परिजन पीड़िता को साथ लेकर थाना पहुंचे और केस दर्ज कराया.
सीडब्ल्यूसी में आज दर्ज होगा बयान
रांची पुलीस ने मामले में चार आरोपी को पकड़ा है वही अन्य आरोपियो की धर पकड़ के लिए पुलीस छापेमारी कर रही है. पुलीस ने युवती का मेडिकल करा दिया है और रविवार को सीडब्ल्यूसी में बयान दर्ज किया जाएगा.




