JharkhandRanchi

पिकअप वैन ने बाइक सवार को मारा धक्का, एक की मौत, एक घायल

घायल को किया गया रिम्स रेफर

Ranchi : तमाड़ थाना क्षेत्र के रांची-टाटा मार्ग पर सलगाडीह कॉलेज के समीप एक मुर्गी ढोनेवाले पिकअप वैन ने बाइक सवार को धक्का मार दिया, जिससे घटनास्थल पर ही बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक का नाम जीतू सेठ था. बाइक पर दो लोग सवार थे. एक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल व्यक्ति का नाम दिलीप महतो है. घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. बाइक सवार दोनों लोग सारजमडीह के रहनेवाले हैं. यह घटना दोहपर 12 बजे की है.

इसे भी पढ़ें:अबुआ राज में बबुआ चला रहे हैं बिचौलिये और सिंडिकेट की सरकारः रघुवर

बाइक सवार जीतू सेठ और दिलीप महतो हीरो मोटरसाइकिल से सलगाडीह से तमाड़ के ओर आ रहे थे. इसी बीच रांची से जमशेदपुर की ओर जा रही पिकअप वैन ने तेज गति से मोटरसाकिल सवारों को पीछे से धक्का मार दिया.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है. घायल व्यक्ति दिलीप की प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स अस्पताल रेफर किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:झारखंड हाईकोर्ट ने कहा- राज्य की पुलिस को कानून की जानकारी नहीं, मध्यप्रदेश पुलिस बोकारो से युवक को गिरफ्तार कर कैसे ले गयी

Related Articles

Back to top button