
Ranchi: रांची जिला में होम आइसोलेशन में रहने वाले कोविड-19 मरीजों की स्वास्थ्य जांच के लिए डॉक्टर उनके घर तक पहुंचेंगे. ड़ीसी रांची छविरंजन के निर्देशानुसार जिले के सभी 24 इंसिडेंट कमांडर के साथ दो-दो डॉक्टरों को टैग कर दिया गया है. वहीं, तमाड़ और राहे (ओपी) के इंसिडेंट कमांडर के साथ 1-1 डॉक्टर टैग किया गया है.
घर जाकर या टेलीकम्युनिकेशन माध्यम से करें जांच
इंसिडेंट कमांडर के साथ टैग किए गए डॉक्टरों को उपायुक्त रांची द्वारा निर्देश दिया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में होम आइसोलेटेड कोविड-19 मरीजों के घर जाकर अथवा टेलीकम्युनिकेशन के माध्यम से उनकी चिकित्सकीय जांच सुनिश्चित करें.
इसे भी पढ़ें :एमजीएम अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव महिला को तड़पता छोड़ा, जच्चा-बच्चा की हो गयी मौत
दो शिफ्ट में उपलब्ध रहेंगे डॉक्टर
इंसिडेंट कमांडर के साथ टैग किए डॉक्टर अपने-अपने क्षेत्र में दो शिफ्ट में उपलब्ध रहेंगे. पहली पाली सुबह 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से रात 10:00 बजे तक की है. इस अवधि के दौरान होम आइसोलेटेड मरीजों को चिकित्सकीय जांच उपलब्ध हो सकेगी.
देखें लिस्ट :
[better-wp-embedder width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”334921″ /]
इसे भी पढ़ें :परिवहन विभाग : 866 करोड़ राजस्व की वसूली हो पायी,वाहनों की जांच होगी तेज




