Uncategorized

अमेरिका में तूफान से 11 की मौत, 23 घायल

अटलांटा: दक्षिणी अमेरिका के जॉर्जिया में तूफान से 11 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एफे ने आपातकाल प्रबंधन के हवाले से बताया कि देश के दक्षिणी हिस्से में तूफान के कहर से 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि 23 घायल हुए हैं।

प्रशासन के मुताबिक, दक्षिणी जॉर्जिया में तूफान को लेकर चेतावनी जारी की गई थी। तूफान की वजह से कुक काउंटी में सात लोगों जबकि ब्रुक्स और बेरियन काउंटी में चार लोगों की मौत हुई है।

गौरतलब है कि शनिवार को तूफान की वजह से मिसिसिपी में चार लोगों की मौत हो गई थी।

देश के दक्षिणी हिस्से में पिछले सप्ताहांत से तूफान को लेकर अलर्ट जारी है जिसे रविवार शाम तक अलाबामा, दक्षिणी जॉर्जिया और उत्तरी फ्लोरिडा तक बढ़ा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button