Uncategorized

आधुनिक दुल्हन के ये हैं आभूषण

नई दिल्ली: मौजूदा दौर में आभूषणों के डिजाइन में समकालीन पुट जरूर देखने को मिल रहा है। आधुनिक समय की दुल्हनों के पास हीरे की पेंडेंट और ड्रॉप ईयररिंग जरूर होने चाहिए।

सोगानी ज्वैलर्स की प्रबंध निदेशक प्रीति सोगानी ने आधुनिक दुल्हनों के आभूषणों के बॉक्स की शोभा बढ़ाने वाले गहनों के बारे में ये बातें बताई हैं :

– बेहद खूबसूरत डिजाइनों में उपलब्ध हीरे के पेंडेंट ने पारंपरिक हार को एक नया रूप दे दिया है। दुल्हन के पास यह जरूर होना चाहिए। प्लेटिनम रंग के साथ व्हाइट और पीले सोने के संयोजन में बेहद खूबसूरत हीरे के पेंडेंट उपलब्ध है, जो हल्के होते हैं और इन्हें रोज पहना जा सकता है। आजकल रंगीन स्टोन्स और अमेरिकन डायमंड के भी सुंदर आभूषण प्रचलन में हैं।

– प्लेन मोटे सोने के कंगन व चूड़ियों का जमाना लद चुका है। आजकल हीरा जड़ित कुंदन के काम वाले कंगन और चूड़ियां दुल्हनों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

सोने के ब्रेसलेट भी चलन में हैं जो आपको स्मार्ट लुक देंगे।

– ड्रॉप ईयररिंग (बूंदे वाले) या बालियां पश्चिमी परिधानों के साथ-साथ भारतीय परिधानों पर भी जंचते हैं। बूंदे वाले कान के टॉप्स आजकल नए फैशन ट्रेंड हैं।

आप रंगीन स्टोंस से बने ईयररिंग को भी भारतीय परिधानों को साथ पहन सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button