Uncategorized

आंध्र रेल हादसा : राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को देगी 5 लाख रुपये

विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश सरकार ने रविवार को विजयनगरम जिले में हीराखंड एक्सप्रेस हादसे के मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि यह राशि रेलवे द्वारा घोषित की गई 2 लाख रुपये की राशि के अतिरिक्त दी जाएगी। मुख्यमंत्री मौजूदा समय में स्विट्जरलैंड के दौरे पर हैं।

इस मुआवजे का भुगतान राज्य की बीमा योजना चंद्रन्ना बीमा के तहत किया जाएगा।

नायडू ने ट्वीट किया कि वह जगदलपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस के हादसे की खबर से दुखी हैं। इस हादसे में कम से कम 50 लोग घायल हो गए।

उन्होंने कहा, “मेरी संवेदनाएं अपने प्रियजनों को खो चुके परिवारों के साथ हैं। हम हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस महानिदेशक ओडिशा के अधिकारियों के साथ समन्वय में शवों को सौपेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button