
Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर में दो दिनों पहले हुई मोबाइल चोरी के मामले में विवाद हुआ था. घटना में छोटू दास को आरोपी बनाया गया था. आरोपी पक्ष के लोगों ने ही भुक्तभोगी रेणु कुमारी के साथ बुधवार की शाम को घेरकर मारपीट की. घटना के बाद रेणु को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रेणु की मां का कहना है कि 3 जनवरी को छोटू दास ने ही मोबाइल चोरी कर लिया था. घटना के बाद छोटू ने पत्थर चलाया था और वह पत्थर रामकाशी देवी को जाकर लगी थी. बाद में उसने पत्थर चलाने का आरोप देवकी पर लगा दिया था. देवकी का कहना है कि उसकी बेटी रेणु के साथ छोटू के अलावा उसकी मां रामकाशी देवी, पत्नी आयशा दास और उसके पिता अशोक दास ने मारपीट की है.
इसे भी पढ़ें- आइएएस अधिकारी चयनित अभ्यर्थियों को निः शुल्क कराएंगे आइएएस की तैयारी




