
Ghatshila : घाटशिला कॉलेज में अनुमंडल अस्पताल की ओर से तीन दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर की शुरूआत मंगलवार से की गयी है. शिविर में लोगों की जांच डॉ नमिता झा और डॉ अर्चना सिंह कर रहे हैं. करीब 100 बच्चों का स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां दी गयी. कैंप में दो वेक्सिनेशन शिविर भी लगाए गए हैं. प्रथम शिविर कॉलेज के साइंस ब्लॉक के बरामदे में जहां 18 साल से ऊपर के लोगों को कोविशिल्ड वेक्सिन दिया जा रहा है. दूसरा शिविर नंबर 23 के सामने बरामदे में लगाया गया है. यहां पर 15 से 18 वर्ष के लोगों को को वैक्सीन देने का काम किया जा रहा है. प्रो. इंदल पासवान के नेतृत्व मे सभी वालंटियर्स ने परिसर में आए लोगों से शारीरिक दूरी बनाये रखने और मास्क पहनने की अपील की. वालंटियर्स और खिलाडियों के एक समूह ने कॉलेज परिसर में कबड्डी ग्राउंड का जीर्णोधार का कार्य किया.
ये थे मौजूद
भावेश कुमार, राहुल दत्ता, मिहिर भकत, सुदाम हेमब्रम, सुपाइ सोरेन, सुपाई सिंह हांसदा, लच्छू राम साव, सुमन महतो, अणिमा घोष, दिव्या हांसदा, मेघली पातर आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- दबंग टिस्कोकर्मी ने पड़ोसी की जमीन कब्जाकर बनाया मकान, एसएसपी से शिकायत




