Lead NewsNationalNEWS

CDS रावत का हेलीकाप्टर बादलों के बीच चट्टान से टकराया था,12 सैन्यकर्मियों की हुई थी मौत

New Delhi: चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के हेलीकाप्टर घने बादलों के बीच चट्टान से टकरा गया था. जिस वजह से हादसा हुआ था. इस हादसे में सीडीएस रावत और उनकी पत्नी समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी. यह जानकारी हादसे की जांच के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट के हवाले से सूत्र दे रहे हैं. मालूम हो कि हादसे के कारणों की जांच कर रही एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता वाली ट्राई सर्विसेज जांच टीम आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को विस्तृत प्रेजेंटेशन देगी.

इसे भी पढ़ेंःपाकुड़ में कुहासे की वजह भीषण सड़क दुर्घटना, 10 की मौत, दो दर्जन घायल, कई गंभीर

सूत्रों ने रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि एमआइ-17वी5 हेलीकाप्टर जब घने बादलों में घुस गया था तो वह पहाड़ों पर रेलवे लाइन पर नजर रखते हुए आगे बढ़ रहा था. हेलीकाप्टर काफी कम ऊंचाई पर उड़ रहा था. चालक दल के तीनों सदस्य मास्टर ग्रीन कैटेगरी थे. उन्होंने विमान को लैंड करने के बजाय बादलों से पार पाने का फैसला कर लिया और चट्टान से जा टकराया. जाहिर है चालक दल को इस स्थिति से बच निकलने का भरोसा होगा इसलिए उन्होंने ग्राउंड स्टेशनों को आपातस्थिति के बारे में कोई सूचना नहीं दी थी. मालूम हो ग्रीन कैटेगरी के चालक सबसे दक्ष माने जाते हैं.

Related Articles

Back to top button