JharkhandLead NewsNEWSRanchi

झारखंड में पांच दिन में कोरोना से पांच की मौत, डेथ रेशियो नेशनल से भी ज्यादा

Ranchi: झारखंड में कोरोना का कहर जारी है. लगातार मिल रहे नए मरीजों के बीच कोरोना से मौत का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि झारखंड में पांच दिनों में कोरोना से पांच मरीजों की मौत हो गई है. राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 5147 हो गया. ऐसे में झारखंड का डेथ रेशियो भी नेशनल से ज्यादा है. नेशनल लेवल पर जहां कोविड डेथ रेशियो 1.38 परसेंट है, वह झारखंड में 1.44 परसेंट है. जिससे साफ है कि झारखंड डेथ के मामले में नेशनल की तुलना में ज्यादा है.

इसे भी पढ़ेंः18 माह बाद खुले शिक्षण संस्थान 45 दिन में हुए बंद, प्रमोशन के भरोसे पढाई

5 हजार के पार एक्टिव केस

सोमवार को झारखंड में कोरोना के 1481 नए केस मिले. इसके बाद से झारखंड का कोई भी जिला कोरोना से अछूता नहीं रह गया है. अब झारखंड के सभी 24 जिलों में कोरोना के एक्टिव मरीज है. वहीं इस्ट सिंहभूम में एक कोरोना मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई. झारखंड में एक्टिव मरीजों की संख्या 5218 हो गई है. इसके बाद भी लोग नहीं सुधरते हैं तो स्थिति बिगड़ने में देर नहीं लगेगी. वहीं एक बार फिर से हॉस्पिटलों के बाहर मरीजों की लाइन लगी रहेगी.

Related Articles

Back to top button