1st LeadNEWSSports

IND vs SA पहले दिन का खेल खत्म : भारत के 202 रन के जवाब में पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका ने बनाये 35/1

Johannesburg : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहानिसबर्ग के वांडरर्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है. भारत ने पहली पारी में 202 रन बनाए. जवाब में खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट गंवाकर 35 रन बना लिए हैं. कप्तान डीन एल्गर 11 रन और कीगन पीटरसन 14 रन बनाकर नाबाद हैं. भारत की ओर से एकमात्र विकेट मोहम्मद शमी ने लिया. उन्होंने एडेन मार्करम को एलबीडब्ल्यू आउट किया.

 

इससे पहले भारत की पहली पारी 202 रन पर सिमट गई. टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और 49 रन तक टीम ने तीन विकेट गंवा दिए थे. मयंक 26 रन, पुजारा 3 रन और रहाणे शून्य बना सके. इसके बाद विहारी और राहुल ने पारी संभालने की कोशिश की. दोनों ने चौथे विकेट के लिे 42 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद राहुल ने टेस्ट करियर की 13वीं फिफ्टी लगाई. वे पचास रन मारने के बाद तुरंत आउट हो गए. राहुल ने 50 रन बनाए. भारत ने 156 रन पर छठा विकेट गंवाया है. ऋषभ पंत 17 रन बनाकर आउट हुए.

 

इसे भी पढ़ें : झारखंड की स्ट्रेंथ लिफ्टिंग टीम के खिलाड़ियों ने 31वें राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, दो स्वर्ण समेत 5 पदक झटके

 

 

Related Articles

Back to top button