
Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाजुड़ी के पास कार की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गयी. उसे गंभीर रुप से घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल लाया गया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. दुर्घटना में बाइक सवार का मोबाइल भी पूरी तरह से टूट चुका है. उसकी अब तक पहचान नहीं हो पायी है. एंबुलेंस चालक के मुताबिक दुर्घटना में कार सवार दो लोगों को भी चोट आयी है. हालांकि दुर्घटना को लेकर वह ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहा है. इधर पुलिस मरने वाले बाइक चालक की पहचान में जुटी है.
इसे भी पढ़ें- बर्मामाइंस में दो पक्षों में मारपीट में चले बैट और डंडे, सात घायल




