
Ranchi : झामुमो ने केंद्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्यों की सूची जारी कर दी है. पिछले माह रांची में हुए झामुमो के महाधिवेशन में केंद्रीय कार्यकारिणी समिति को छोटा करने का निर्णय लिया गया था. नयी कमिटी के विस्तार के लिए शिबू सोरेन एवं हेमंत सोरेन को अधिकृत किया गया था. इसी के बाद यह सूची जारी हुई है.
इसमें 24 जिलों के अलावा ओड़िशा, बिहार और प बंगाल से भी की लोगों को शामिल किया गया है. जिलेवार बनायी गयी सदस्यों की सूची में दुमका से पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष और सीएम हेमंत सोरेन के अलावा विधायक नलिन सोरेन,बसंत सोरेन,सीता सोरेन सहित 14 लोगों को शामिल किया गया है.
रांची से पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्या, अभिषेक कुमार पिंटू, पद्मश्री मधु मंसूरी, विधायक विकास सिंह मुंडा समेत अन्य लोगों को शामिल किया गया है. इसी तरह से अलग-अलग जिलों में पार्टी के विधायकों को जिले की सूची में रखा गया है.
इसे भी पढ़ें :BIG BREAKING : कोरोना को देखते हुए झारखंड में नाइट कर्फ्यू की तैयारी, बंद हो जायेंगी कई सेवाएं
अंजनी को ओड़िशा का जिम्मा
ओड़िशा में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष की पुत्री अंजनी सोरेन मार्डी को जिम्मा मिला है. इसके अलावा सदस्यों में और पांच लोगों को रखा गया है. वहीं, बिहार में पांच और प बंगाल में दो पार्टी कार्यकर्ताओं का जगह दी गयी है.
इसे भी पढ़ें :अररिया : नये साल का जश्न प्रेमिका के साथ तनहाई में मनाना पड़ा भारी, बाल काट कर पूरे क्षेत्र में घुमाया




