
Kolkata : सीजेआई दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाना कांग्रेस को भारी पड़ रहा है. कांग्रेस के अंदर ही इस मामले में एक राय नहीं है. उधर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मंगलवार को अपनी राय दी कि कांग्रेस द्वारा महाभियोग का नोटिस दिया जाना गलत था. ममता ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने महाभियोग प्रस्ताव के के नोटिस का समर्थन नहीं किया था. मुख्यमंत्री ने इस संबंध में एक न्यूज चैनल से कहा, कांग्रेस का सीजेआई दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग का नोटिस देना गलत था. कहा कि कांग्रेस हमारा समर्थन चाहती थी लेकिन हमने ऐसा नहीं किया. ममता बनर्जी के अनुसार सोनिया गांधी और राहुल गांधी से महाभियोग का नोटिस न देने की बात कही थी. लेकिन वे माने नहीं. ममता ने कहा कि उनकी पार्टी न्यायपालिका में हस्तक्षेप नहीं चाहती है. बता दें कि कांग्रेस के नेतृत्व में सात विपक्षी दलों ने विभिन्न आरोपों को आधार बना कर सीजेआई दीपक मिश्रा पर महाभियोग प्रस्ताव उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को दिया था. जिसे सभापति ने सोमवार को नामंजूर कर दिया था.
इसे भी पढ़ें – कंबल घोटाला : सबको थी खबर, पर “सबसे पहले” 19 मार्च को न्यूज विंग ने छापी खबर, अब दो अखबारों में लगी “सबसे पहले” क्रेडिट लेने की होड़
कांग्रेस, बीएसपी, एसपी, एनसीपी, सीपीएम, सीपीआई और मुस्लिम लीग ने दिया था महाभियोग प्रस्ताव
कांग्रेस के नेतृत्व में सात दलों ने चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव उपराष्ट्रपति को दिया था. कांग्रेस के अलावा बीएसपी, एसपी, एनसीपी, सीपीएम, सीपीआई और मुस्लिम लीग ने महाभियोग प्रस्ताव उपराष्ट्रपति को सौंपा था. हालांकि बिहार में पार्टी के साथ गठबंधन में शामिल लालू प्रसाद का राजद और पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस प्रस्ताव में शामिल् नहीं हुए. बता दें कि दोनों दल महाभियोग को लेकर हुई मीटिंग में भी शामिल नहीं हुए. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के खिलाफ कभी भी महाभियोग का प्रस्ताव नहीं लया गया था. कानून के कई जानकारों ने इसे अभूतपूर्व कदम बताया, जबकि वरिष्ठ वकील फाली नरीमन इसे काला दिन बता रहे हैं.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




