
Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास 30 दिसंबर की रात हुई मोबाइल लूट और 24 दिसंबर की रात भालुबासा से मोबाइल लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसमें भुइयांडीह आदर्शनगर का रहने वाला विष्णु सांडिल, किशोरीनगर का रहने वाला शशांक राम उर्फ डमरू और छाया नगर के रहने वाले आशीष सांडिल शामिल हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों के पास से लूट की मोबाइल को भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस को आरोपियों की सुराग मोबाइल का लोकेशन से मिला था. उसके बाद सभी के घरों पर छापेमारी करके पुलिस ने उन्हें दबोच लिया.
इसे भी पढ़ें- बकाया मांगने पर छोटा अस्तूरा ने किया उस्तरा से हमला, गिरफ्तार




