BiharLead NewsNationalTOP SLIDERUttar-Pradesh

GOOD NEWS :  बिना रिजर्वेशन के करें रेलवे के जनरल डिब्बों में सफर, जानें किन 20 ट्रेनों में शुरू हुई ये सुविधा

New Delhi : अगर आप भी नए साल में ट्रेन से सफर करने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. रेलवे ने 1 जनवरी 2022 से ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है. अब आप बिना रिजर्वेशन के भी ट्रेन में सफर कर सकते हैं. जी हां रेलवे अब यात्रियों को बिना रिजर्वेशन सफर करने का मौका दे रही है.

इसे भी पढ़ें :बिहार : श्मशान घाट में शव जलाने  से किया मना, तो गुस्साए लोगों ने घर के दरवाजे पर ही जलाया शव

अनारक्षित टिकट पर कर सकते हैं यात्रा

आपको बता दें आप जनरल डिब्बों में अनारक्षित टिकट (Unreserved Ticket) पर यात्रा कर सकते हैं. कोरोना महामारी के समय रेलवे ने बिना रिजर्वेशन ट्रेन में सफर की सुविधा बंद कर दी थी. अब रेलवे ने एक बार फिर से यात्रियों को पुरानी सुविधाएं धीरे-धीरे देनी शुरू कर दी हैं.

इसे भी पढ़ें :Alert : प्रधानमंत्री मुद्रा लोन लेने के फेर में न गंवा दें अपनी जमा पूंजी,  झारखंड पुलिस ने जारी की चेतावनी

1 जनवरी से हो गया बड़ा चेंज

रेलवे ने आज से यानी 1 जनवरी 2022 से यात्रियों को यह खास सुविधा दी है. रेलवे अभी सिर्फ 20 ही ट्रेनों के जनरल डिब्बों पर अनारक्षित टिकट के जरिए सफर करने का मौका दे रही है. नए साल से यानी आज से आप इस सुविधा का फायदा ले सकते हैं. तो आप एक बार अपना रिजर्वेशन कराने से पहले गाड़ी संख्या जरूर चेक कर लें किन ट्रेनों में आपको यह सुविधा मिल रही है.

इसे भी पढ़ें :गिरिडीह में भारतीय सांख्यिकी संस्थान की जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, बाबूलाल ने सीएम हेमंत को लिखा पत्र

निम्न ट्रेनों के जनरल डिब्बों में मिलेगा बिना रिजर्वेशन सफर करने का मौका-
1. ट्रेन नंबर- 12531
रूट – गोरखपुर-लखनऊ
कोच – D12- D15 और DL1

  1. ट्रेन संख्‍या- 12532
    रूट – लखनऊ-गोरखपुर
    कोच – D12-D15 एवं DL1
  2. ट्रेन संख्‍या- 15007
    रूट – वाराणसी सिटी-लखनऊ
    कोच – डी8-डी9
  3. ट्रेन संख्‍या- 15008
    रूट – लखनऊ-वाराणसी सिटी
    कोच – D8-D9
  4. ट्रेन संख्‍या- 15009
    रूट – गोरखपुर-मैलानी
    कोच – D6-D7 DL1 एवं DA2
  5. ट्रेन संख्‍या- 15010
    रूट – मैलानी-गोरखपुर
    कोच – D6-D7 DL1 एवं DL 2
  6. ट्रेन संख्‍या- 15043
    रूट- लखनऊ-काठगोदाम
    कोच – D5-D6 DL1 एवं DL2
  7. ट्रेन संख्‍या- 15044
    रूट – काठगोदाम-लखनऊ
    कोच – D5-D6 DL1 एवं DL 2
  8. ट्रेन संख्‍या-15053
    रूट – छपरा-लखनऊ
    कोच – D7-D8
  9. ट्रेन संख्‍या- 15054
    रूट – लखनऊ-छपरा
    कोच – D7-D8
  10. ट्रेन संख्‍या- 15069
    रूट – गोरखपुर-ऐशबाग
    कोच – डी12-डी14 एवं डीएल1
  11. ट्रेन संख्‍या-15070
    रूट: ऐशबाग-गोरखपुर
    कोच: D12-D14 एवं DL1
  12. ट्रेन संख्‍या- 15084
    रूट – फर्रूखाबाद-छपरा
    कोच – D7-D8
  13. ट्रेन संख्‍या-15083
    रूट – छपरा-फर्रूखाबाद
    कोच – D7-D8
  14. ट्रेन संख्‍या- 15103
    रूट: गोरखपुर-बनारस
    कोच: डी14-डी15
  15. ट्रेन संख्‍या- 15104
    रूट – बनारस-गोरखपुर
    कोच – D14-D15
  16. ट्रेन संख्‍या- 15105
    रूट – छपरा-नौतनवा
    कोच – D12-D13
  17. ट्रेन संख्‍या- 15106
    रूट – नौतनवा-छपरा
    कोच – D12-D13
  18. ट्रेन संख्‍या- 15113
    रूट – गोमती नगर-छपरा कचेरी
    कोच – D8-D9
  19. ट्रेन संख्‍या- 15114
    रूट – छपरा कचेरी-गोमती नगर
    कोच – D8-D9

इसे भी पढ़ें :पांच से 15 जनवरी तक खुल रहा इ-कल्याण पोर्टल, बीएड में एडमिशन लिए स्टूडेंट्स कर सकेंगे आवेदन

गाइडलान को करना होगा पालन

आपको बता दें कोरोना काल में रेलवे ने भीड़ पर रोक लगाने केलिए जनरल डिब्बों में बिना रिजर्वेशन सफर करने की सुविधा को बंद कर दिया था, लेकिन अब यात्री 1 जनवरी से दोबार से सफर कर पाएंगे. खास बात यह है कि सफर के दौरान कोरोना की गाइडलाइन का पालन करना है. रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए अभी सिर्फ 20 ट्रेनों में यात्रियों को यह सुविधा दे रहा है.

इसे भी पढ़ें :हाईकोर्ट का निर्देश: मां की ममता का कोई विकल्प नहीं, पिता 3 साल का बच्चा उसे सौंपे

Related Articles

Back to top button