Uncategorized

उ. कोरिया की धमकी के बाद अमेरिका ने रडार तैनात की

वाशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने आगामी महीनों में उत्तर कोरिया की ओर से संभावित लंबी दूरी के मिसाइल प्रक्षेपण पर नजर बनाए रखने के लिए उच्च प्रौद्योगिकी के रडार की तैनाती की है। सीएनएन के मुताबिक, उत्तर कोरिया द्वारा अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल के प्रक्षेपण के दावों पर अमेरिकी ने पहली बार सैन्य प्रतिक्रिया दी है।

रक्षा अधिकारी ने बताया कि समुद्र पर तैनात एक्स-बैंड रडार (एसबी-एक्स) लंबी दूरी के प्रक्षेपण का पता लगाने में कारगर है और वह इस बारे में महत्वपूण आंकड़ें देगा।

बीते दौर में भी उत्तर कोरिया की मिसाइल गतिविधियों की जांच के लिए रडार कई बार रडार की तैनाती की गई है।

अधिकारी ने कहा कि यह कुछ निश्चित समय के लिए ही समुद्र में रहेगा ताकि सैन्य अधिकारी इस दौरान बचे समय की गणना कर सके।

आमतौर पर एसबी-एक्स को उत्तरी हवाई भेजा गया है जो अलास्का से लगभग आधी दूरी पर है।

कोरियाई प्रायद्वीप पर नजर बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सर्विलांस की तैनाती की गई है।

इस सप्ताह की शुरुआत में उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने कहा था कि वह किसी भी समय अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण कर सकता है।

इसके जवाब में अमेरिकी प्रशासन ने बुधवार को किम जोंग उन की छोटी बहन किम यो जोंग सहित उत्तर कोरिया के सात वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button