Uncategorized

शोएब इब्राहिम से शादी करना चाहती हैं दीपिका

मुंबई: ‘ससुराल सिमर का’ के पूर्व सह-कलाकार शोएब इब्राहिम को डेट कर रहीं अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने कहा कि वह शादी के बारे में उनके जवाब का इंतजार कर रही हैं। दीपिका ने कहा, “मैं शादी के बारे में शोएब से पूछना चाहती हूं और मैं जवाब का इंतजार कर रही हूं।”

अपने संबंधों के बारे में दीपिका ने कहा, “शोएब और मैं एक-दूसरे के मुश्किल समय में साथ रहे हैं। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि प्रत्येक रिश्ते में एक चरण वो भी होता है, जब आप शुरुआत में एक-दूसरे से पागलों की तरह लड़ते हैं और तब आपका रिश्ता मजबूत बनता है। मुझे लगता है कि हम परिपक्व समीकरण साझा करते हैं और हमारा आधार मजबूत है, क्योंकि हम एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और एक-दूसरे को समझते हैं।”

‘ससुराल सिमर का’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल कलर्स पर हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button