JharkhandLead NewsNEWSRanchi

संजय मिश्र द रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष चुने गये

Ranchi:  संजय मिश्र द रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष चुने गये. हालांकि, संजय मिश्र की जीत की आधिकारिक घोषणा फिलहाल नहीं हुई है. मगर वोटों की गिनती से ऐसा स्पष्ट हो रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय मिश्र को 372 मत मिले हैं. दूसरे स्थान पर अखिलेश सिंह रहे. इन्हें 284 मत मिले. 118 मत हासिल कर आनंद कुमार तीसरे स्थान पर रहे.

 

इससे पहले एक दिन पूर्व 26 दिसंबर को मतदान हुआ था. कुल 877 मतदाताओं में से 794 ने मतदान किया. मालूम हो कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को मिलाकर इस चुनाव में 50 प्रत्याशी मैदान में हैं. अन्य पदों के लिए मतगणना जारी है.

 

 

रांची न्यूज, द रांची प्रेस क्लब, न्यूज विंग, डेली न्यूज

 

संजय मिश्र द रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष चुने गये

Related Articles

Back to top button