
Jamshedpur : जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट ( जेट ) 2022 की परीक्षा दो जनवरी को होगी. इस परीक्षा के लिए भारत के कुल 73 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा अॉनलाइन मोड में होगी. जेट 2022 में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिये गये हैं. 24 दिसंबर से www.xatonline.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड हो रहे हैं. इस बार परीक्षा की अवधि 190 मिनट तय की गयी है. सभी प्रश्न अॉब्जेक्टिव टाइप होगी. इस परीक्षा में अंतिम रूप से चयन होने वाले उम्मीदवारों को एक्सएलआरआइ के अलावा देश के विभिन्न बिजनेस स्कूलों में एडमिशन मिल सकेगा. एक्सएलआरआइ में पीजीडीएम ( बीएम), पीजीडीएम ( एचआरएम), एक्स-पीजीडीएम ( जेनरल ), एफपीएम कोर्स में जेट के स्कोर से एडमिशन हो सकेगा.
दो पार्ट में होगी परीक्षा
जेट 2022 की परीक्षा दो पार्ट में होगी. इस परीक्षा में सभी प्रश्न अॉब्जेक्टिव टाइप होंगे. एक प्रश्न के लिए पांच विकल्प दिये जायेंगे, जिसमें एक जवाब सही होंगे. कुल 101 प्रश्न पूछे जायेंगे. पार्ट 1 में वर्बल एबिलिटी एंड लॉजिकल रिजनिंग से जुड़े कुल 26 सवाल होंगे. इसी पार्ट में डिसिजन मेकिंग के कुल 21 सवाल जबकि पार्ट 1 में ही क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड एंड डाटा इंटरप्रेटेशन के कुल 28 सवाल पूछे जायेंगे. पार्ट 1 की परीक्षा के लिए कुल 165 मिनट की समयसीमा है. वहीं पार्ट 2 में जेनरल नॉलेज के कुल 25 सवाल पूछे जायेंगे. इसके साथ ही इसी पार्ट में अभ्यर्थियों को एक निबंध भी लिखना होगा.
निगेटिव मार्किंग होगी
जेट 2022 की परीक्षा में प्रत्येक सही सवाल के एक अंक मिलेंगे. वहीं, एक गलत सवाल पर .25 अंक कटेंगे. साथ ही अगर आठ सवालों पर कोई अटेंप्ट नहीं लिया जाता है तो इसके एवज में अभ्यर्थियों के .10 अंक कटेंगे. जेनरल नॉलेज के सवाल में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी. निबंध में हासिल अंकों की गणना तब होगी, जब अभ्यर्थी का चयन इंटरव्यू में हो जायेगा.
–
दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा अतिरिक्त समय
जेट 2022 में इस बार दिव्यांग अभ्यर्थियों को परीक्षा में अतिरिक्त समय दिये जायेंगे. पार्ट 1 के पेपर हल करने के लिए दिव्यांग अभ्यर्थियों को कुल 55 मिनट जबकि पार्ट 2 में कुल 5 मिनट अतिरिक्त दिये जायेंगे.




