Jamshedpur

डुमरिया : पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी आवश्यक : नसीम

Dumaria : डुमरिया प्रखंड के केंदुआ पंचायत के उखुर्दा गांव में क्रिसमस पर दो दिवसीय स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन देवगम स्पोर्टिंग क्लब बादलगोड़ा की ओर से किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे समाजवादी पार्टी के झारखण्ड प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम बक्श, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष आनन्द हेम्ब्रम उपस्थित थे. नसीम बक्श ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पढ़ाई के साथ-साथ खेल का आयोजन होने से लोगों मे उत्साह बढ़ता है. आनन्द हेम्ब्रम ने आयोजक कमेटी का आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में बैलून फोड़, चप्पल रेस, मैजिक चेयर, आदि प्रतियोगिता रखी गई थी.

ये थे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष सागेन देवगम, मुसाबनी प्रखंड महासचिव मनोज टूडू, खेतुराम रुईदास, सेलाय देवगम, मानकी सुंडी, कान्हूराम देवगम, बोदन लोहार, राहुल देवगम, सुरु सुंडी, शेफाली देवगम, पार्वती देवगम, मानी देवगम, दसमत हेम्ब्रम, बहादुर देवगम, बुढ़ान हेम्ब्रम आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- मुसाबनी : अपराध पर नियंत्रण के लिए ग्राम प्रधानों के साथ बैठक

Related Articles

Back to top button