BiharCrime News

बिहार : मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर लूटे 4 लाख रूपये

Muzzafarpur : जिले में तीन बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर एक दुकानदार से चार लाख रुपये की लूट की है. पीड़ित दुकानदार की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है. जो अहियापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. वहीं पर अपना दुकान संचालित करता है.

भुक्तभोगी ने थाने में दिये आवेदन में बताया है कि वह दुकान पर बैठा था. उस दौरान बाइक सवार अपराधी आ धमके और कनपटी पर पिस्टल सटाकर जल्दी से रुपये निकालने की धमकी देने लगे. इसके बाद जैसे ही मैंने चाबी उन्हें दी उन्होंने 4 लाख लूट लिये. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button