JharkhandLead NewsRanchi

गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव 16 को, 29 दिसंबर को निकाली जाएगी प्रभातफेरी

Ranchi: दशमेश पिता खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव के मौके पर 29 दिसंबर को प्रभातफेरी निकाली जाएगी. गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा 16 जनवरी को प्रकाशोत्सव मनाया जाएगा. गुरुद्वारा में 9 जनवरी की सुबह 8 बजे से 10.30 बजे तक और रात 8 बजे से 12.30 बजे तक विशेष दीवान सजाए जाएंगे. इस अवसर पर सात जनवरी की रात 12 बजे गुरुद्वारा में श्री अखंड पाठ साहिब का पाठ रखा जाएगा. अखंड पाठ का भोग प्रकाशोत्सव के दिन 9 जनवरी को रात 12 बजे पड़ेगा.

मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि इस वर्ष गुरु नानक सत्संग सभा के सैकड़ों श्रद्धालु पटना साहिब में मनाए जाने वाले श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव में शामिल होने के लिए 6 जनवरी को रांची से हटिया पटना ट्रेन से जाएंगे. रांची से जानेवाला श्रद्धालुओं का जत्था वहां नगर कीर्तन और प्रकाशोत्सव में शामिल होने के बाद 11 जनवरी की सुबह रांची पहुंचेगा.

श्रद्धालुओं के रांची पहुंचने के बाद 16 जनवरी को प्रकाश पर्व मनाया जाएगा. इस उपलक्ष में विशेष दीवान सजाए जाएंगे. 15 जनवरी की रात 8 बजे से रात 11.30 बजे तक और 16 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा. प्रकाशोत्सव में शिरकत करने के लिए सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्थे के रागी भाई जसवंत सिंह सोनू दिल्ली वाले शब्द गायन कर संगत को निहाल करेंगे.

Related Articles

Back to top button