Jamshedpur

मुराकाटी शाखा नहर निर्माण में एक माह के भीतर रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश, सांसद ने उठाया था मामला

Jamshedpur :  सांसद विद्युत वरण महतो ने 17 दिसंबर को जिले के धालभूमगढ़ मुराकाटी शाखा नहर के निर्माण के लिए लोकसभा में मामले को उठाया था. सांसद के मामला उठाने के बाद लोकसभा सचिवालय की ओर से इस संबंध में जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार को पत्र निर्गत कर जल शक्ति मंत्रालय से कहा गया है कि इस संबंध में एक माह के भीतर वे अपना रिपोर्ट इस संबंध में संसदीय कार्य मामले के मंत्रालय को समर्पित करें. इसके बाद जल शक्ति मंत्रालय के द्वारा एक पत्र जल संसाधन विभाग को जारी किया गया है. जबकि एक दूसरा पत्र जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन विभाग की ओर से जारी किया गया है. इसके माध्यम से इस विषय को झारखंड सरकार के प्रधान सचिव, जल संसाधन विभाग, केंद्रीय जल आयोग नई दिल्ली के मुख्य अभियंता, मुख्य अभियंता एलजीबीओ, पटना एवं निदेशक सीडब्ल्यूसी रांची को निर्गत किया गया है. इस पत्र के माध्यम से इन सभी को कहा गया है कि अधिक महत्वपूर्ण मामले के अंतर्गत सांसद की ओर से यह विषय उठाया गया है और इस संबंध में समुचित कार्यवाही एवं वस्तुस्थिति से तुरंत अवगत कराया जाये. संबंधित विभागों एवं मंत्रालय को लोकसभा का पत्र आने के पश्चात सांसद ने कहा कि यह एक अति महत्वपूर्ण मामला है. इस कारण बड़ी संख्या में पूर्वी सिंहभूम  के किसान सिंचाई की योजना से वंचित हो रहे हैं. इसलिए इस संबंध में यथाशीघ्र कार्रवाई अपेक्षित है. काफी लंबे समय से लंबित पड़ी हुई है.

इसे भी पढ़ें- दस कांडों में फरार चल रहे PLFI एरिया कमांडर को चाईबासा पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

Related Articles

Back to top button