
Patamda : बोड़ाम के रसिकनगर पंचायत मंडप परिसर में आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में रसिकनगर निवासी 88 वर्षीय लक्खीकान्त महांती को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के हाथों पेंशन की स्वीकृति पत्र मिली. इस बीच बुजुर्गों और दिव्यांगों को पेंशन की स्वीकृति पत्र के अलावे कंबल का भी वितरण किया गया. फूलो झानो योजना के तहत 10-10 हजार का चेक भी दिया गया. मौके पर एडीसी प्रदीप कुमार, विधायक प्रतिनिधि सुभाष कर्मकार भी मौजूद थे और कार्यक्रम में अपने विचारों को रखा. मौके पर बीडीओ नाजिया अफरोज, सीओ निवेदिता नियति, बीएओ मनेश गोराई, डॉ आरती पांडे समेत कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे. जबकि ग्रामीणों की मदद के लिए झामुमो के पटमदा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो, बोड़ाम प्रखंड सचिव छुटुलाल हांसदा, विनय मंडल, काजल सिंह, अलाउद्दीन अंसारी व मंटू महतो आदि ने सक्रिय योगदान दिया.
इसे भी पढ़ें- मानगो फायरिंग में पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोचा, पिस्टल बरामद




