JharkhandLead NewsRanchi

शिबू सोरेन को 10वीं बार मिल सकती है पार्टी की कमान

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा का 12 वां महाधिवेशन शनिवार को हरमू स्थित सोहराय भवन में शुरू हो गया. झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन एवं मुख्यमंत्री-सह-कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारम्भ किया. मौके पर स्व.बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि पर उनके तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस महाधिवेशन में 77 वर्षीय दिशुम गुरू शिबू सोरेन लागातार 10वीं पार्टी के निर्विरोध केंद्रीय अध्यक्ष के रूप में पार्टी की कमान मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें :  JBVNL : एक मुश्त बिजली समझौता का लाभ 31 दिसंबर तक ले सकते हैं ग्रामीण उपभोक्ता

वहीं, फिर से हेमंत सोरेन को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपे जाने की संभावना है. इस महाधिवेशन में पार्टी के संविधान संशोधन सहित कई राजनीतिक,आर्थिक प्रस्ताव रखे गये. खबर लिखे जाने तक प्रस्ताव पर चर्चा जारी थी. चर्चा के बाद उसे पारित किया जाएगा. मौके पर शिक्षा मंत्री जगरन्नाथ महतो ने कहा कि महाधिवेशन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है. पार्टी के केंद्रीय समिति का चुनाव भी होगा. कई लोगों को नयी जिम्मेवारियां मिलेंगी.

झामुमो, राज्य की सबसे बड़ा दल है: हेमंत

महाअधिवेशन में पहुंचे मुख्यमंत्री और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि यह पार्टी का एक रूटिन कार्यक्रम है. उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा राज्य की बड़ी और सबसे मजबूत पार्टी है. जिसे पंचायत और जिला स्तर तक पहुंचाया गया है. आने वाले दिनों में पार्टी को और मजबूत किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें :  सुब्रमण्यम स्वामी ने DHONI और कोहली के लिए वो मांगा जो सचिन तेंदूलकर को था मिला

Related Articles

Back to top button