
Ranchi: राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित गढ़ाटोली में छोटा अनवर और उसके गैंग से पूरे मोहल्लेवासी परेशान थे. छोटा अनवर और उसका गैंग हर घर से रंगदारी की मांग कर रहा था. शुक्रवार की सुबह छोटा अनवर अपने गैंग के साथ एक जमीन पर कब्जा करने की नीयत से अवैध पिस्टल के साथ पहुंचा था. लेकिन स्थानीय लोगों ने विरोध किया जिसके बाद छोटा अनवर ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया. जिसके बाद
स्थानीय लोगों ने छोटा अनवर की जम कर पिटाई कर दी. इस घटना में छोटा अनवर का गैंग भागने में सफल रहा.
हवाई फायरिंग करने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना रहा.
इसे भी पढ़ें:आयुष मिशन के लिए केंद्र सरकार ने झारखंड को दिये 15 करोड़, खर्च हुए सिर्फ 4.5 लाख
लेकिन पुलिस प्रशासन की टीम ने मोहल्लेवासियों को समझाया और मामले की निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया.
मोहल्लेवासियों ने बताया कि छोटा अनवर अपने गैंग के साथ शराब पीने के बाद हर घर से रंगदारी की मांग करने और जमीन हड़प लेने की बात कहता था. मोहल्ले वासी ने बताया कि यह लोग दिनभर शराब पीकर हवा में फायरिंग करते हैं.
इसे भी पढ़ें:ओडिशा में बिजली उत्पादन कम होने से झारखंड में आठ घंटे तक लोड शेडिंग, रांची में औसतन तीन घंटे बिजली कट
छोटा अनवर गैंग लोगों को धमकी देता है कि पुलिस को सूचना दी तो सारे घर को जब्त लेंगे और बच्चों का अपहरण कर लेंगे. ऐसे में कई माता-पिता हैं जो अपने बच्चों को स्कूल तक भेजना बंद कर दिये हैं.
सदर थाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि अपराधियों पर लगाम लगायी जायेगी और इस मामले की जांच की जायेगी. उन्होंने बताया कि फिलहाल मामला शांत है और पुलिस की टीम इस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें:सुंदरनगर में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोपी चाईबासा से गिरफ्तार




