
Chaibasa : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस भवन चाईबासा में संयोजक मायाधर बेहरा की अध्यक्षता में बांग्लादेश मुक्ति 50वीं वर्षगांठ कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के उपरांत भारत-पाकिस्तान 1971 का युद्ध में शहीद हुए सैनिक वीर के घर पहुंच कर शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया. कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबर राय चौधरी और रंजन बोयपाई ने कहा कि 1971में पाकिस्तानी सेना ने बगावत कर बांग्लादेश (पूर्वी पाकिस्तान) के लाखों लोगों की जान ले ली थी और महिलाओं से दुष्कर्म किया गया था. पूर्वी पाकिस्तान के लोग भारत में शरण लेने लगे थे. तब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सैन्य कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान को दो हिस्से में बांटकर बांग्लादेश को मुक्त किया था. देवेंद्रनाथ चाम्पिया ने कहा कि 1971 पाकिस्तान को पराजित करने के उपरांत अटल बिहारी वाजपेई ने भी इंदिरा गांधी की तुलना मां दुर्गा से की थी. भारत बांग्लादेश युद्ध में शहीद हुए जवानों को 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीला नाग, बीएन पूर्ति, एवं नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार ने अपने विचार रखें. धन्यवाद ज्ञापन नीतिमा बोदरा बारी ने दिया.
मौके पर ये थे मौजूद
सांसद प्रतिनिधि राजकुमार रजक, जितेन्द्र नाथ ओझा, विकास वर्मा, ओबीसी चेयरमैन चन्द्रशेखर दास, टोन्टो प्रखंड अध्यक्ष ईस्माइल सिंह दास, सदर प्रखंड अध्यक्ष दिकु सवैया, झीकपानी प्रखंड अध्यक्ष चंद्रमोहन गोंड जंगबहादुर, महिप कुदादा, विजय सिंह तुबिड, सिकुर गोप, रुप सिंह बारी, गांधी सुन्डी, सुशील दास आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- पत्नी को मनाने गये युवक की कर दी पिटाई, घर आकर फंदे से झूलकर दे दी जान




