JharkhandLead NewsRanchi

शिक्षा मंत्री की सहमति के बाद जैक अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की अनुशंसा, अब तक नहीं निकला नोटिफिकेशन

Ranchi : तीन महीने से अधिक समय से झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद खाली था. बीते शुक्रवार को दोनों पद पर अनुशंसा कर दी गयी है. अनुशंसा को एक सप्ताह बीत गये हैं लेकिन अब तक इससे संबंधित पत्र जारी नहीं किया गया है. बताते चलें कि जैक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चयन के लिए कांग्रेस और जेएमएम के बीच काफी माथापच्ची हुई थी. जिसके बाद अध्यक्ष पद जेएमएम और उपाध्यक्ष का पद कांग्रेस को गया.

सहमति बनने के बाद डॉ अनिल कुमार महतो अध्यक्ष और डॉ विनोद सिंह उपाध्यक्ष बनाये गये. कहा जा रहा है कि अध्यक्ष पद के लिए शिक्षा मंत्री ने नाम बढ़ाया था. राजनीतिक गलियारे में ऐसी चर्चा है कि जातीगत समीकरण नहीं बैठ पाने की वजह से ऐसा हुआ है. पुख्ता सूत्रों के मुताबिक सीएम हेमंत सोरेन ने फाइल में साइन नहीं किया है.

इसे भी पढ़ें:आईआईटी धनबाद में खाली रह गई है सीटें, 26 दिसंबर की शाम पांच बजे तक एडमिशन का मौका

Related Articles

Back to top button