Jamshedpur

बिजली चोरी के खिलाफ शहर और गांवों में छापेमारी, लगातार चलेगा अभियान

Jamshedpur : बिजली चोरी के खिलाफ विभाग ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. विभागीय अधिकारियों के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस के सहयोग से सघन छापेमारी अभियान शुरू कर दी गई है. इस दौरान कई लोगों के खिलाफ संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस क्रम में परसूडीह थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के कनीय विद्युत अभियंता आनंद कुमार कश्यप के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान स्थानीय ग्वालापट्टी के रहने वाले अर्जुन सिंह, राकेश कुमार सिंह, शंकरपुर के वरुण बनर्जी, सरजामदा के दिलीप महतो, गोविंदपुर बजरंगनगर के कामख्या नारायण, गोविंदपुर बस्ती के सिकंदर कर्मकार, बिरेन्द्र सिंह, देवीकांत झा के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में थाना में मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा जुगसलाई थाना क्षेत्र में सहायक विद्युत अभियंता इमरान मुर्तजा के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान जुगसलाई मेन रोड स्थित शारदा तिलावत एजेंसी के सामने रहने वाले रमेश तिलावत और स्टेशन रोड में श्री श्री लॉज के बगल में रहने वाले प्रशांत साव के खिलाफ थाना में मामला दर्ज किया गया. वहीं, चाकुलिया थाना क्षेत्र में भी बिजली विभाग के अधिक्षण अभियंता शिवनंदन महतो के नेतृत्व में छापेमारी की गई. वहां तीन लोगों को बिजली चोरी करते पाया गया. इनमें छवि मंडल, कुसवाला बेगम, नरेश कुमार मंडल शामिल है. इन तीनों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें- हाल एमजीएम अस्पताल का : दो माह से बेड पर पड़ी अनाथ महिला की अस्पताल प्रबंधन ने नहीं ली सुधि

Related Articles

Back to top button