
New Delhi: पाकिस्तान दौरे पर पहुंची वेस्टइंडीज टीम को मुकाबला शुरू होने से पहले ही जोरदार झटका लगा है. टी-20 सीरीज कल (सोमवार) से शुरू होनी है और तीन खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हो गये. एक सपोर्टिंग स्टाफ भी संक्रमित हुआ है. चारों के संक्रमित होने की पुष्टि वेस्टइंडीज क्रिकेट ने की है. चारों को क्वारंटाइन में रखा गया है.
इसे भी पढ़ेंःबढ़ती जनसंख्या पर लगाम लगाने को झारखंड में शुरू होगी मिशन परिवार विकास योजना
वेस्टइंडीज टीम में जिन खिलाड़ियों को कोरोना संक्रमित पाया गया है उनमें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल, ऑलराउंर रोस्टन चेज और कायल मेयर्स शामिल हैं. इनके अलावा एक टीम मैनेजमेंट का सदस्य भी संक्रमित पाया गया है. इन सबकी कराची में जांच की गई. पॉजिटिव पाए जाने के बाद यह सभी खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज में शामिल नहीं हो पाएंगे.
इसे भी पढ़ेंःमहाबोधि मंदिर परिसर में हुए बम ब्लास्ट मामले में 8 आतंकियों ने जुर्म कबूला, 17 को सुनाई जाएगी सजा
क्रिकेट वेस्टइंडीज के सीईओ जॉनी ग्रेव ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, पाकिस्तान में हमारे आगमन पर परीक्षण प्रोटोकॉल के तहत चार खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इनकी पुष्टि तब हुई जब खिलाड़ी और कर्मचारी अभी भी कमरे में सेल्फ क्वारंटीन थे, इसलिए इस झटके के बावजूद हमारी तैयारी की योजना है, हमें विश्वास है कि दौरा जारी रह सकता है क्योंकि बाकी सभी खिलाड़ियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है.




