
Jamshedpur : संपन्न भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून के 139 वें कोर्स में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की उपस्थिति में जमशेदपुर के वेदांत मेहता ने लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशंड ऑफ़िसर बनकर पूरे जमशेदपुर शहर को गौरवान्वित किया है. वेदांत का आवास शहर के कदमा रामनगर में है. वेदांत ने अपनी सातवीं तक की पढ़ाई शहर के ही लोयोला स्कूल से की थी. उसके बाद उनका चयन राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (आरआइएमसी) देहरादून के लिए पूरे देश से चयनित 25 छात्रों में हो गया था. आरआइएमसी से क्लास 12 तक की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने यूपीएससी की एनडीए परीक्षा में पूरे देश में 29 वां रैंक हासिल किया था.
एक साल पहले ज्वाइन किया था देहरादून
पिछले वर्ष ही आइएमए देहरादून ज्वाइन किया था. जहां से उन्हें सेना की 158 आर्टिलरी रेजिमेंट में कमीशंड प्राप्त हुआ. वेदांत की पोस्टिंग अंबाला कैंट में हुई है. वेदांत की मां प्रियंका वर्मा स्पर्धा प्रकाशन की प्रकाशक हैं. उनके पिता अजय कुमार पूर्व वन क्षेत्र पदाधिकारी और स्पर्धा प्रकाशन के डायरेक्टर भी हैं.
अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने दी बधाई
अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने वेदांत को शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही कहा कि वेदांत ने जमशेदपुर शहर का नाम रौशन करने के साथ-साथ राज्य और देश का भी नाम रौशन किया है.
इसे भी पढ़ें- बैंकों को निजी हाथों में देने का विरोध, 16-17 को देशव्यापी हड़ताल




