Lead NewsNationalTOP SLIDER

देश के पहले CDS बिपिन रावत निकले आखिरी सफर पर, गूंजे नारे, देखें अंतिम यात्रा का VIDEO

लोगों ने की नारेबाजी 'जब तक सूरज चांद रहेगा, बिपिन जी का नाम रहेगा',

New Delhi : देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल बिपिन रावत को आज अंतिम विदाई दी गयी. दिल्ली कैंट के बरार स्क्वायर में पूरे सैन्य सम्मान के साथ देश का शूरवीर बेटा पंचतत्व में विलीन हुआ. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी बरार स्क्वायर पहुंचे.

800 सैनिक भी शामिल हुए अंतिम यात्रा में

बरार स्क्वायर पहुंचने से पहले जनरल बिपिन रावत की अंतिम यात्रा निकाली गई. अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे. साथ ही 800 सैनिक भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए. उनकी अंतिम यात्रा में लोगों ने नारे भी लगाए.

नारे लगाते हुए लोगों ने कहा- जब तक सूरज चांद रहेगा, बिपिन जी का नाम रहेगा. सीडीएस बिपिन रावत को 17 तोपों की सलामी दी जाएगी. बिपिन रावत का अंतिम संस्कार शाम 5 बजे होगा.

इसे भी पढ़ें:विनोद कांबली को भी साइबर क्रिमनल्स ने लगाया लाखों का चूना, जानें किस एप का किया इस्तेमाल

राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और विपक्षी नेताओं ने उत्तराखंड के लाल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी. जनरल बिपिन रावत को सेना अध्यक्ष एम.एम. नरवणे, वायुसेना चीफ वी.आर. चौधरी और नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर. हरि कुमार ने श्रद्धांजलि दी. इसके साथ ही, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमना ने भी आखिरी सलामी दी.


इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : फर्जी मार्कशीट मामले में दोषी मिले BJP विधायक की विधानसभा सदस्यता रद्द

जांच शुरू

दूसरी ओर, एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह ने गुरुवार को तमिलनाडु के कन्नूर के निकट हेलिकॉप्टर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की. बुधवार को हुई इस दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और 12 अन्य लोगों की मौत हो गई थी.

इस घटना में एक मात्र ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ही जिंदा बचे थे, जिनका बेंगलुरु में इलाज जारी है. दूसरी ओर तमिलनाडु पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और राज्य के डीजीपी सी सिलेंद्र बाबू ने मामले को लेकर एक समीक्षा बैठक की.

इसे भी पढ़ें:उत्पाद सिपाही नियुक्तिः शारीरिक जांच में पास हुए तब देनी होगी लिखित परीक्षा

Related Articles

Back to top button