
Madhepura : जिले के पुरानी थाना क्षेत्र एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया. उसके बाद बलात्कारियों ने उसकी हत्या कर दी. मृतक बच्ची के पिता ने थाने में आवेदन देकर बताया है कि बच्ची घर के सामने खेल रही थी. उसी दौरान कुछ लोग बाइक पर सवार होकर आए और बच्ची को उठाकर ले गए. काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला.
इसे भी पढ़ें : बचपन की दोस्त रचेल के साथ तेजस्वी ने लिए सात फेरे, देखें कपल की खूबसूत Photos
कुछ देर के बाद चिमनी भट्टा के पास खून का धब्बा नजर आया. जब वहां जाकर देखा तो जिस मोटरसाइकिल से मेरी बच्ची को ले जाया गया था. वह वहां गिरी पड़ी थी और पास में ही मेरी बच्ची पोखर के पास बेहोशी हालत में मिली. जब गाड़ी मालिक को इसकी जानकारी दी तो उल्टा गलौज करने लगा. ग्रामीणों के सहयोग से बच्ची को इलाज के लिए पुरैनी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई अब तक नहीं कर रही है.
इसे भी पढ़ें : अलविदा CDS रावत: आज होगा अंतिम संस्कार, डेढ़ घंटे तक आमलोग कर सकेंगे अंतिम दर्शन




