
Jamshedpur : गोलमुरी थाना क्षेत्र में एक किराये का मकान में रहने वाला प्राइवेट ट्यूशन टीचर पर मकान मालिक की नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया गया है. इसकी शिकायत लेकर भुक्तभोगी परिवार के लोग शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस में पहुंचे और न्याय की गुहार लगायी है. इसके पहले महिला थाने में भी मामले की शिकायत की गयी थी.
घर में घुस गया था अकेला पाकर
मामले में कहा गया है कि टीचर का नाम बापी दास है. 27 नवंबर को परिवार के लोग कुछ खरीदारी करने के लिए बाहर गये हुए थे. इस बीच टीचर ने नाबालिग लड़की को अकेला पाकर घर में घुस गया था और उसके साथ अश्लील हरकत की थी. हो-हल्ला करने पर परिवार के सदस्यों को जान से मार देने की भी धमकी बापी दास ने दी थी.
आधी रात को करता है गंदी-गंदी बातें
बापी दास पर आरोप है कि वह आधी रात को जब-तब मोबाइल पर फोन करके बेटी के साथ गंदी-गंदी बातें करता है. बात नहीं करने पर वाट्सएप मैसेज पर गंदी-गंदी बातें लिखकर भेजता है.
चार माह से कर रहा है ऐसी हरकत
पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि बापी दास पिछले चार माह से इस तरह की हरकतें कर रहा है. वह तो पहले ट्यूशन टीचर के नाम पर किराये पर रहने लगा और फिर बेटी को पढ़ाने के नाम पर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा.
इसे भी पढ़ें- चेकिंग प्वाइंट पर ही बाइक घुमाकर पुलिस को दिया चकमा




