
Nalanda : जिले के कतरी सराय थाना क्षेत्र के बरीठ गांव में एक नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. मृतिका की पहचान शंभू शरण पांडे की 40 वर्षीया पत्नी कंचन देवी के रूप में हुई है. आरोपी के पुत्र संदीप पांडे ने बताया कि पिता हमेशा मां से नशे के लिए पैसे मांगते थे और मारपीट करते थे. हालांकि मंगलवार को नशे के लिए उन्होंने फिर से पैसे मांगे. जब मां ने मना किया तो उनके सिर में गोली मार दी, जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गयी.
इसे भी पढ़ें:सांसद संजय सेठ ने India that is Bharat लिखे जाने पर जतायी आपत्ति, कहा- सिर्फ भारत हो नाम




