
Giridih : मुफ्फसिल थाना में सोमवार की देर शाम महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज कराया गया है. पीड़िता दो बच्चों की मां है. दुष्कर्म का आरोपी व्यक्ति भी दो बच्चों का पिता बताया जा रहा है. केस दर्ज होने के बाद से आरोपी बढ़न साव फरार है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. घटना बीते सोमवार की बताई जा रही है. जब पीड़िता अपने दो बच्चों के साथ घर पर अकेली थी. जबकि उसका पति होटल में मजदूरी कर रहा था.
इसे भी पढ़ें :NEWSWING ROUNDUP: 6 DECEMBER
इसी दौरान आरोपी बढ़न साव घर घुस गया और दोनों बच्चों को दुसरे कमरे में बंद कर पीड़िता से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता ने जब मदद की आवाज लगाई तो आरोपी बढ़न साव उसके घर से फरार हो गया.
घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता का पति भी घर पहुंचा. वहीं घटना के दुसरे दिन ग्रामीणों के सहयोग से पीड़िता और उसका पति पहले आरोपी के घर पहुंचे, लेकिन आरोपी के परिजनों ने दोनों को डांट कर भगा दिया. इसके एक सप्ताह के बाद मामले में मुफस्सिल थाना में केस दर्ज कराया गया.
इसे भी पढ़ें :Sonu Sood को बीएमसी ने फिर भेजा नोटिस, रेजिडेंशियल बिल्डिंग को होटल बनाने पर थी आपत्ति




