
Jamshedpur : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर के पास सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग जुट गये हैं और मुआवजे की मांग कर रहे हैं. सूचना पर पुलिस भी मौक पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है.
टाटा मोटर्स के सेवानिवृत कर्मचारी हैं शिवा
शिवा महतो (72) टाटा मोटर्स कंपनी के सेवानिवृत कर्मचारी हैं. वे प्रेमनगर के रहन वाले हैं. परिवार के लोगों ने बताया कि वे घर से निकलकर एफसीआई गोदाम की तरफ जा रहे थे. इस बीच ही पुलिया के पहले एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. सूचना पाकर पहुंची बर्मामाइंस पुलिस लोगों को समझाने का काम कर रही है. लोगों का कहना है कि इस रूट में भारी वाहनों की गति ज्यादा होने के कारण इस तरह की घटनाएं आए दिनों घट रही है. लोगों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाने और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है.
इसे भी पढ़ें- बिष्टूपुर में डकैती की योजना बनाते विपुल कर्मकार पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार




