Jamshedpur

मछली मार्केट के गरीबों के बीच बांटे गये कंबल

Jamshedpur :  शहर के मानगो मछली मार्केट में सब्जी बेचने वाली गरीब महिलाओं के बीच रविवार को  मछली विक्रेता यूनियन संघ के संरक्षक बलदेव सिंह की ओर से कंबल का वितरण किया गया. संघ के लोगों ने बताया कि यहां पर कई गरीब ऐसे भी हैं जिनके पास कंबल नहीं थी. उन्हीं को ध्यान में रखते हुए 100 गरीब और जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण संघ की ओर से किया गया है. संघ की ओर से इस तरह के सामाजिक कार्य पहले से ही किया जा रहा है. आगे भी लोगों की मदद करने का काम संघ की ओर से किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें- BIG BREAKING : मुंबई क्राइम ब्रांच की पुलिस ने जमशेदपुर से साइबर बदमाश को किया गिरफ्तार, लिया ट्रांजिट रिमांड पर

Related Articles

Back to top button