ChatraCrime NewsJharkhand

टंडवा रेंजर ने कत्था भट्टी को किया ध्वस्त, एक क्विंटल गीला कत्था समेत उपकरण जब्त

Chatra : टंडवा वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी मुक्तिनाथ पन्ना ने शुक्रवार को वन क्षेत्र के बहेरा एवं मिश्रौल बीट अंतर्गत सुइयाटांड़ तथा गोंदा जंगल में छापामारी कर दो कत्था भट्टी को ध्वस्त कार 1 क्विंटल गीला कत्था समेत भारी मात्रा में कई उपकरण बरामद किये गये.

उक्त आशय की जानकारी देते हुए वन क्षेत्र पदाधिकारी मुक्ति प्रकाश पन्ना ने बताया की गोंदा तथा सुईयाटांड़ जंगल में कत्था निर्माण किए जाने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई. जिसके आधार पर वन कर्मियों के साथ सूचक स्थान पर छापामारी की गई. जहां सूचना अनुसार स्थल पर पहुंचते ही कत्था निर्माण में लगे लोग वन कर्मियों पर नजर पड़ते ही भागने में सफल रहे.

इसे भी पढ़ें:जानें ऐसा क्या हुआ जो दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल चेन वॉलमार्ट को अमेरिकी महिला को देना पड़ा ₹75 करोड़ का हर्जाना

वन कर्मियों ने दो भट्ठियों को ध्वस्त कर कत्था बनाने का सामान समेत लगभग 1 क्विंटल गीला कत्था, खैर की लकड़ी समेत उपकरण बरामद की गई. वन क्षेत्र पदाधिकारी श्री पन्ना ने अज्ञात के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटे है.

छापामारी दल में वनपाल सुरेंद्र कुमार सिंह, वनरक्षी सुनील कुमार उरांव, विकास कुमार, अमरदीप टोप्पो, दुर्गेश कुमार, नीरज कुमार, राकेश कुमार, सर्वजीत कुमार तिवारी शामिल थे.

वन क्षेत्र पदाधिकारी पन्ना ने कहा कि वन भूमि का अतिक्रमण तथा वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : ATM से कैश निकालना नये साल से होगा महंगा, हर निकासी पर लगेगा इतना चार्ज, जानें डिटेल्स

Related Articles

Back to top button