GiridihJharkhandLead News

गिरिडीह भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, चार जख्मी

Giridih : गिरिडीह भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के 38 वर्षीय भतीजे विक्रम अग्रवाल की मौत मंगलवार की देर रात पचंबा के परसाटांड़ में सड़क हादसे में हो गयी. जबकि उसके साथ गाड़ी में मौजूद चार और युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. चारों घायलों का इलाज चल रहा है. सभी की हालत बेहतर बतायी जा रही है. घायलों में 36 वर्षीय रंजीत कुमार गुप्ता, 35 वर्षीय प्रकाश कुमार, 42 वर्षीय विजय साहू और 40 वर्षीय सुजीत कुमार शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें : रूपा तिर्की प्रकरणः पंकज मिश्रा, डीएसपी पीके मिश्रा, थाना प्रभारी एससीएसटी थाना और साहिबगंज एसपी पर FIR दर्ज करने का कोर्ट ने दिया आदेश

जानकारी के अनुसार मृतक के पिता धनवार के मुखिया विजय अग्रवाल बताये जा रहें हैं. लेकिन मृतक विक्रम का लालन पालन पूर्व अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने किया था. पूर्व अध्यक्ष ने विक्रम का पालन पोषण बेटे को तरह किया था. पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील अग्रवाल उसकी मौत से बेहद आहत हैं. दूसरी तरफ विक्रम की मौत की जानकारी उसकी पत्नी को भी नहीं दी गयी. घटना की जानकारी के मिलने के बाद पचम्बा थाना की पुलिस भी घटनास्थल पहुंची. और सभी को लेकर पहले शहर के नर्सिंग होम गयी, जहां विक्रम समेत सभी की हालात गंभीर देख कर धनबाद रेफर कर दिया गया.

धनबाद ले जाने के क्रम में ही विक्रम की मौत हो गयी. घटना के तुरंत बाद भाजपा नेता संजीत सिंह पप्पू भी घटनास्थल पहुंचे और सभी को धनबाद रेफर करने में जुट गये थे.

जानकारी के अनुसार विक्रम समेत गाड़ी में बैठे पांच लोग गिरिडीह के झरियागादी किसी की शादी में शामिल होने आ रहे थे. इसी दौरान पांचों को लेकर गाड़ी जब पचम्बा के परसाटांड़ पहुंची, तो थाना प्रभारी नीतीश कुमार के अनुसार गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया. जिससे गाड़ी हादसे का शिकार हो गयी.

इसे भी पढ़ें : किसान आंदोलनः न तो संसद में सुलह के आसार, न ही किसान सड़क से हटने को तैयार

Related Articles

Back to top button