
Ranchi : राज्य के वीर शहीदों में से एक नीलांबर-पीतांबर के लातेहार स्थित कोने गांव में मंगलवार को जिला प्रशासन पहुंचा. तरवाडीह पंचायत के इसी गांव में इन शहीदों के वंशज रामनंदन सिंह और कोमल सिंह रहते हैं. जिला प्रशासन की टीम ने कोने पहुंच कर गांव की स्थिति का जायजा लिया. रामनंदन और कोमल को मनरेगा योजना का लाभ दिलाया. लातेहार बीडीओ मेघनाथ उरांव ने दोनों को इसके तहत गाय शेड, कुआं निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र दिया.
इसके लिए स्थल को भी चिन्हित किया. रामनंदन और कोमल सिंह ने इस सहयोग के लिए सरकार और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया.
इसे भी पढ़ें:आपदा प्रबंधन विभाग ने कोविड से मरनेवाले 3737 लोगों के आश्रितों को 149.48 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दी
सीएम ने ग्राम विकास का दिया था टास्क
गौरतलब है कि सोमवार को सीएम हेमंत सोरेन लातेहार के तरवाडीह पंचायत के कोने गांव में आयोजित आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस दौरान कोने में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया था. उनके वंशजों से भी भेंट की थी. कहा कि गांव के विकास के बिना राज्य का विकास संभव नहीं.
गांव को मजबूती प्रदान करने को सरकार आपका अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम चला रही है. राज्य की भौगोलिक बनावट के कारण अंतिम व्यक्ति तक सरकार की आवाज नहीं पहुंच पाती थी.
इसे भी पढ़ें:नन्हे हत्याकांड : प्रिंस खान के फार्म हाउस से पुलिस ने शूटर सहित 7 को किया गिरफ्तार
गांव के लोगों के सामने भी दिक्कत थी. अब आपके अधिकार आपकी सरकार के जरिये इस मसले को हल करने में मदद मिलेगी.
ग्राम विकास के लिए सीएम के स्तर से निर्देशित किये जाने के संदेश के बाद लातेहार जिला प्रशासन ने नीलांबर-पीतांबर के गांव की भी सुध ली. इसी क्रम में उनके वंशजों को मनरेगा के जरिये लाभान्वित किये जाने की पहल मंगलवार को की.
इसे भी पढ़ें:15वें वित्त आयोग के तहत रांची जिला में होगी नियुक्ति, हाइकोर्ट ने केस डिसमिस किया




