JharkhandRanchi

महिन्द्रा ऑर्किड सेंटर प्वाइंट होटल सील, बुधवार को लक्ष्मी टावर पर कार्रवाई

Ranchi : राजधानी में अवैध निर्माण के खिलाफ रांची नगर निगम का अभियान तेज हो गया है. वहीं जल स्रोतों के आसपास से भी अतिक्रमण हटाने का काम चल रहा है. इस क्रम में मंगलवार को रांची नगर निगम की टीम ने मेन रोड अंजुमन प्लाजा के पास महिन्द्रा ऑर्किड सेंटर प्वाइंट होटल को सील कर दिया. जिसमें अवैध निर्माण किया गया था. पेपर प्रस्तुत नहीं किये जाने के बाद ही नगर आयुक्त ने सील करने का आदेश दिया था. वहीं कार्रवाई के दौरान आसपास की दुकानों से भी कागजात की मांग की गयी. उन्होंने बताया कि उनके पास सभी कागजात मौजूद हैं.

इसे भी पढ़ें:आधुनिक महाभारत : जुआ में पत्नी हारा पति, फिर 2 लाख मांगे, इंकार किया तो तलाक कह रिश्ता किया खत्म

इसके बाद उन्हें एक हफ्ते का समय दिया गया. एक हफ्ते बाद अगर वे लोग नक्शा प्रस्तुत नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी. वहीं कोकर के लक्ष्मी टावर पर बुधवार को कार्रवाई की जायेगी.

बताते चलें कि वहां की कई दुकानें भी अवैध पायी गयी हैं. नगर आयुक्त ने इन्हें तोड़ने का आदेश दिया है. बताते चलें कि लक्ष्मी टावर मामले में बिल्डर की ओर से नगर निगम को दान में दी गयी जमीन पर कंस्ट्रक्शन किया गया है.

इसे भी पढ़ें:तेंदुआ के जबड़े से बेटे को निकाल लाई ये हिम्मती मां, 8 वर्षीय बच्चे को उठा ले गया था जंगल

Related Articles

Back to top button