JharkhandRanchiSports

27 नवंबर से झारखंड राज्य सब जूनियर वुशु प्रतियोगिता

Ranchi: 17वीं झारखंड राज्य सब जूनियर वुशु प्रतियोगिता 27 नवंबर से रांची के जे के इंटरनेशनल स्कूल, अगड़ू दलादली में आयोजित की जायेगी. यह जानकारी झारखंड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट चंचल भट्टाचार्य ने दी. बताया कि इस प्रतियोगिता के आयोजन की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी हैं. दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन जे के स्पोर्ट्स अकादमी के सहयोग से जे के इंटरनेशनल स्कूल परिसर में आयोजित किया जाना है. इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों के तकरीबन 200 खिलाड़ी एवं अधिकारी भाग लेंगे.

इसे भी पढ़ें – जेपीएससी मामलाः विधायक भानु प्रताप शाही समेत आठ लोगों के खिलाफ लालपुर थाने में प्राथमिकी

Related Articles

Back to top button